Apna Khata पोर्टल पर e-Mitra लॉगिन कैसे करें?

ADVERTISEMENT

राजस्थान के लैंड रिकॉर्ड पोर्टल - apnakhata.rajasthan.gov.in पर राजस्थान राज्य के नागरिक अपने जमीन से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा नागरिक कई अन्य भूमि से संबधित सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं.

कुछ सेवाओं को एक्सेस करने के लिए ई-मित्र यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ती है, इस पोर्टल पर नागरिक e-Mitra लॉग इन करके सभी सेवाओं को एक्सेस कर सकते हैं, नीचे लॉग इन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है.

अपना खाता पोर्टल पर e-Mitra लॉगिन कैसे करें?

इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा -

  • सबसे पहले आपको अपना खाता की आधिकारिक वेबसाइट - https://apnakhata.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा, उसमें आपको दाहिनी तरफ "ई-मित्र लॉगिन (LOGIN)" दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
ई-मित्र लॉगिन (LOGIN)
  • ऐसा करते ही आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा, उसमें आपको उपयोग कर्ता का नाम, पासवर्ड और कैप्चा को दर्ज करना होगा।
  • फिर इसके बाद नीचे स्थित "Login" बटन पर क्लिक करना होगा, ऐसा करते ही आप लॉगिन हो जायेंगे।
Login

e-Mitra पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको E-Mitra की आधिकारिक वेबसाइट https://emitra.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • ऐसा करते ही आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा, उसके बाद आपको उपर मेन्यू बार में तीन पाई के समान एक रचना दिखाई देगी, आपको उस पर क्लिक करना होगा।
eMitra
  • क्लिक करते ही ड्रॉप मेन्यू के रूप में आपके सामने एक विकल्प प्रकट होंगे, उसके बाद आपको सबसे उपर "Login/Register" वाला नीले रंग का बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
eMitra
  • ऐसा करते ही आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलेगा, जिसमें आपको "Digital Identity (SSOID/ Username)" को भरना होगा, फिर इसके बाद आपको पासवर्ड को दर्ज कर कैप्चा कोड को भरना होगा।
Sso id
  • फिर आपको नीचे स्थित Login बटन पर क्लिक करना होगा, ऐसा करते ही आप eMitra Login हो जायेंगे।

इसके अलावे आप चाहें तो ePramaan के जरिए भी eMitra Login कर सकते हैं।

ePramaan
राजस्थान भू नक्शा कैसे देखें?नामांतरण की स्थिति कैसे देखें?
नामांतरण के लिए आवेदन कैसे करें?eMitra लॉगिन कैसे करें?
राजस्थान में भूलेख कैसे देखें?-